आंदर के दहाबारी में अधेड़ की पीट पीटकर हत्या

पेज पांच की लीड

गांव में मातम
घटना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है
विदेश भेजने को लेकर था दोनों पक्षों में विवाद
दोनों परिवार के लोगों के बीच काफी तनाव था
03 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
फोटो संख्या-13 कैप्सन- शुक्रवार को हत्या की घटना के बाद गांव पहुंची पुलिस।
आंदर। एक संवाददाता
स्थानीय थाना क्षेत्र के दहाबारी गांव में शुक्रवार को पीट-पीटकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई है। मृतक स्थानीय गांव का 45 वर्षीय विक्रमा यादव था। विक्रमा का पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में गुरुवार की देर रात भी झड़प हुई थी। आसपास के लोगों व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष के लोग शांत हो गए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव के ही प्रदीप यादव व उमेश यादव से विक्रमा का विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्षों में तू-तू-मैं-मैं के बाद मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव हुई और लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में किशुनदेव यादव (40 वर्ष), अनुप यादव (25 वर्ष) व कमलावती देवी (38 वर्ष) शामिल हैं। परिजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रुप से घायल विक्रमा यादव को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों परिवारों में विदेश भेजने के नाम पर विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवार के लोगों के बीच काफी तनाव था। घटना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य समाचार