तीन पुलिस कर्मी समेत 10 कोरोना पॉजिटिव निकले



खगड़िया। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को 102 लोगों की जांच परबत्ता सीएचसी समेत अन्य जगहों पर हुई। जिसमें 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। परबत्ता में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में वृद्धि हो रही है। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव जगह-जगह निकल रहे हैं। लोग इससे सहमे हुए हैं। अब यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 313 हो चुकी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. पटवर्धन झा ने कहा कि लोग घरों में रहें। बाहर निकलने पर मास्क लगाएं तथा शारीरिक दूरी का पालन करें। बीसीएम दीपक कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव में तीन पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार