छपरा में बिना मास्क के शादी करने के लिए जा रहा था दूल्हा, पुलिस ने काटा चालान

कोरोना वायरस के काल में छपरा जिले के मशरक में एक दूल्हा शादी की खुशी में मास्क लगाना भूल गया। मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने लापरवाह दूल्हे से जुर्माना वसूला है। शादी की खुशी में दूल्हे ने सेहरा तो पहन लिया लेकिन मास्क लगाना भूल गया। मशरक के पास जैसे ही दूल्हा पहुंचा, पुलिस की उसपर नजर पड़ी और उसे जुर्माना देना पड़ गया। शादी से पहले जुर्माना देने का यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

जिले में काफी एक्टिव है पुलिस मशरक थाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसे लेकर प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलंबर पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिलाधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान का नेतृत्व सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार कर रहे थे। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले 13 लोगों का जुर्माना वसूला गया और फिर उन्हें मास्क पहनने को दिया गया।
लापरवाह दूल्हे पर पड़ी पुलिस की नजर एसएच-90 पर चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर लापरवाह दूल्हे पर पड़ी। पुलिस ने देखा कि उसने सेहरा तो पहना हुआ है लेकिन मास्क गायब है। पुलिस ने बारात से दूल्हे को बीच सड़क पर पकड़ लिया। इसके बाद उसपर जुर्माना लगा गया और मास्क पहनने को दिया गया।

अन्य समाचार