रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से झोपड़ियां राख

पेज पांच के लिए

नुकसान
झोपड़ी में सो रही बच्ची को झुलसने से बचा लिया
नगद 20 हजार रुपये सहित कई समान राख हो गए
फोटो संख्या- 12 सोमवार को खरिया टोला गांव में आग से राख हुई झोपड़ियां।
भगवानपुर हाट। एक संवाददाता
गोपालपुर पंचायत के खरिया टोला गांव में सोमवार की दोपहर खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर के लीक होने से आग लग गई। इसमें दो झोपड़ियां राख हो गईं। झोपड़ी गांव के अजय महतो व हरिकिशोर महतो की थी। आग लगने के दौरान झोपड़ी में सो रही बच्ची को झुलसने से बचा लिया गया। आग की लपटों को देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। वे लोग जबतक आग पर काबू पाते तबतक हरिकिशोर महतो की झोपड़ी आग से राख हो गई। लोगों के प्रयास से अगल-बगल के घर जलने से बच गए। आग से में घर में रखे अनाज, कपड़ा, गहने, बर्तन, नगद बीस हजार रुपये सहित कई समान राख हो गए। इसकी चपेट में आकर पड़ोसी के झोपड़ी में रखे अनाज व पशुओं का चारा भी जल गया। बताया जाता है कि गांव के अजय महतो की पत्नी ममता देवी खाना बना रही थी, तभी रसोई गैस के टंकी लीक होने आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया जितेन्द्र कुमार पासवान, पूर्व मुखिया चन्द्रिका प्रसाद, थानेश्वर मांझी, शैलेन्द्र कुशवाहा, उदय महतो व अन्य लोगों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

अन्य समाचार