अलग-अलग मारपीट में दस लोग घायल

सिसवन। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटना में 10 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुवहीं गांव में आपसी जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 8 लोग घायल हो गए। घायलों में अरविंद कुमार राम, आलोक राम, रामावती देवी, लक्ष्मीना देवी, शांति देवी, राहुल राम, कन्हैया राम व अरविन्द राम शामिल हैं। इसके अलावा कचनार गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में राजेन्द्र गिरि व संजय गिरि घायल हो गए। सभी घायलों का सिसवन अस्पताल में इलाज कराया गया।

अन्य समाचार