अस्पताल पहुंचते सारीपट्टी के युवक की मौत

पेज तीन के लिए लीड में

भगवानपुर हाट। एक संवाददाता
प्रखंड के सारीपट्टी गांव के एक युवक की शुक्रवार को महाराजगंज के डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में मौत हो गई है। मृत युवक उदय पांडेय था। बताया जाता है कि शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उसे भगवानपुर सीएचसी से दोपहर बाद कोविड अस्पताल महाराजगंज रेफर किया गया। लेकिन, महाराजगंज में अस्पताल पहुंचते ही उस युवक ने दम तोड़ दिया। जिस सरकारी एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया था, कुछ घंटो बाद उसका शव उसी एंबुलेंस से गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही पूरे गांव में भय का माहौल बन गया है। गांव के लोग घरों में दुबक गए। परिवार में कोहराम मच गया। युवक मजदूरी करता था। बताया जाता है कि गुरुवार तक वह बिल्कुल स्वस्थ्य था। शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे एक निजी डॉक्टर के पास के पास ले गए। जहां से उसे सीएचसी रेफर कर दिया गया। उसका आक्सीजन लेबल गिरते देख उसे सीएचसी से कोविड अस्पताल महाराजगंज रेफर कर दिया गया था।

अन्य समाचार