मैरवा के कई पंचायत में नहीं बंटा मास्क

गड़बड़ी

तीस हजार मास्क सीवान से प्रखंड कार्यालय पहुंचा
सबसे ज्यादा रोगी वाले बड़गांव में नहीं बंटा मास्क
मैरवा। एक संवाददाता
कोरोना की दूसरी लहर के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को मास्क नहीं मिल रहा है। प्रखंड के सभी आठ पंचायत में मास्क का वितरण किया जाना है। बड़गांव पंचायत में अब तक मास्क वितरित नहीं हुआ है। पंचायत में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं। पंचायत में लगभग तीस से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। संक्रमण के बाद भी गांव में मास्क वितरित नहीं हो रहा है। कमजोर और गरीब परिवार के लोग मास्क नहीं मिलने से परेशान हैं। ग्रामीण मास्क नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। दस दिन पूर्व पंचायती राज विभाग ने प्रति परिवार छह लोगों को मास्क देने का निर्देश दिया था। 15 वें वित्त की राशि से मास्क का वितरण करना है। जीविका सूमह और खादी भंडार से मास्क खरीदने का निर्देश दिया गया है। मास्क वितरण को लेकर प्रशासन उदासीन रवैया अपना रहा है। पंचायत की मुखिया उषा देवी ने कहा कि पंचायत में मास्क देने के लिए राशि उपलब्ध हो चुकी है। दस दिन बाद भी मास्क का वितरण करने में देर हो रही है। प्रखंड के कर्मचारियों ने कहा कि लगभग तीस हजार मास्क प्रखंड में आया है। इसे आठ पंचायत में वितरत किया जा रहा है। मास्क की संख्या कम होने से सभी पंचायत में वितरण होने में देर हो रही है। इस संबंध में बीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि कार्यपालक सहायक मास्क का वितरण कर रहे हैं। बड़गांव में भी मास्क का वितरण किया जायेगा।

अन्य समाचार