कोविड महामारी में करेंगे कमजोर बेसहारों की मदद

अच्छी पहल

आपदा साथी ग्रुप के सदस्यों को मिला पहचान पत्र
प्रशासन के आपदा साथी ग्रुप में 30 सदस्य शामिल
फोटो संख्या - 2
कैप्शन - शहर के गांधी मैदान में पहचान पत्र के साथ आपदा साथी ग्रुप के सदस्य श्रीनिवास यादव व अन्य।
सीवान। हिन्दुस्तान संवाददाता
कोविड 19 के दौरान कमजोर, बेसहारा व निसहाय लोगों की मदद करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए आपदा साथी ग्रुप के 30 सदस्यों को शुक्रवार को पहचार पत्र दिया गया। सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने आपदा साथी ग्रुप के लीडर व समाजसेवी श्रीनिवास यादव समेत अन्य को पहचान पत्र सौंपा। सदर एसडीओ ने बताया कि कोविड 19 जैसी भयंकर बीमारी से पूरा देश जूझ रहा है। आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन की पहल पर आपदा साथी ग्रुप का गठन किया गया है, जिसमें 30 लोगों को शामिल किया गया है। सभी लोग आपदा की इस घड़ी में नि:स्वार्थ भाव से कमजोर, बेसहारा व निसहाय लोगों की मदद करेंगे। श्रीनिवास यादव ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए आपदा साथी ग्रुप के सभी सदस्य अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही से करेंगे। और भी कई सारे लोग संपर्क में हैं। जिला प्रशासन से राय-विचार कर इन लोगों को भी पहचार पत्र दिया जायेगा। बताया कि आज मंसूर आलम, गुड्डू बांसफोर, उदय राय, मो. मोबीन, मो. रिजवान, अनुराग कुमार, अधिवक्ता गणेश राम उर्फ ज्ञानरत्न, साहिल राजा, गौतम यादव, बिंदेश्वर पांडेय, विरेन्द्र कुशवाहा, हिमांशु गुप्ता उर्फ विकास, पिंटू कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, विपिन कुमार सिंह, लालबाबू सिंह कुशवाहा, रेशमा खातून, लक्ष्मण चौधरी, देवेन्द्र सिंह, फजले अली, वेदानंद राम, रविन्द्र गुप्ता, अवध बिहारी यादव, अब्दुल सलीम, रवि प्रताप, सत्येन्द्र सिंह, धूपनाथ यादव, फरहान अंसारी व कुंदन यादव शामिल थे।

अन्य समाचार