धारदार हसुली से प्रहार युवक को किया घायल

जमुई। चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें रंजीत यादव ने मु. कैफ पर धारदार हसुली से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे अलीगंज अस्पताल इलाज के लिए लाए। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया है।

धर्मपुर गांव के वार्ड सदस्य मु. फारूख के घर रंजीत यादव काम ने किया था। उसकी मजदूरी का पैसा उसको दे दिया था लेकिन सोमवार की देर शाम नशे में रंजीत यादव उसके घर पहुंच गया और गाली-गलौज कर उसके घर से जबरन गाय खोलकर अपने घर लेकर चला गया। गाय लाने के लिए वार्ड सदस्य की बीबी व बेटा मु. कैफ गया। कुछ कहने पर रंजीत यादव ने वार्ड सदस्य की पत्नी को धक्का दे दिया। जिससे मु. कैफ व रंजीत यादव में विवाद बढ़ गया। रंजीत यादव अपने भाई व पिता के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इतने में रंजीत धारदार हथियार हसुली से मु. कैफ पर प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजनों ने उपचार के लिए अस्पताल इलाज के लिए ले गए। वार्ड सदस्य मु. फारूख ने बताया कि उसका कोई बकाया नहीं था। उसकी पत्नी पैसा काम करते ले लेती थी। पीड़ित द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
टीम कर रही दवा दुकानों की जांच यह भी पढ़ें
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार