श्रीनगर में कोरोना संक्रमित दो मरीज की मौत

पूर्णिया। कोरोना की दूसरी लहर में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से श्रीनगर के सहारा इंडिया कर्मी गोपाल झा की इलाज के दौरान सिल्लीगुडी के एक निजी अस्पताल में और सिघिया पंचायत के उप मुखिया बबीता देवी के पति सुरेन्द्र सोरेन की मौत ईलाज के दौरान पूर्णिया में हो गयी। वहीं प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को 5 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। अब तक प्रखंड क्षेत्र में 178 कोरोना संक्रमित लोग मिले है। जिसमें दर्जनों लोग होम आइसोलेशन में रहते हुए ठीक हुए। वहीं सहारा कर्मी व उप मुखिया पति के निधन पर राजद प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव, प्रखंड प्रमुख कोमल कुमारी भारती, समाज सेवी ब्रजकिशोर भारती उर्फ मंटू यादव, भागलपुर प्रभात खबर के वरीय संवाददाता संजीव झा, मुखिया गंगाराम टुड्डू, खुट्टी धुनैली मुखिया कल्पना देवी, चुन्ना मेहता, सरपंच बिपिन चौधरी, केशवकांत झा, हेमानंद झा उर्फ चेंगू झा, डीएवी प्राचार्य कैलाशपति झा,पंसस रामजी मरंडी, लक्ष्मी यादव सहित दर्जनों लोंगो ने निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि गोपाल झा सहारा इंडिया परिवार से जुड़े हुए थे। इस कारण उनका प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों घरों से काफी गहरा लगाव था। मिलनसार स्वभाव और मृदुभाषी होने के कारण हर कोई उन्हें पारिवारिक सदस्य के नजरिये से देखता था। धार्मिक आयोजनों में वे बढ़-चढ़ कर भागीदार बनते थे। मानस पाठ में उनकी उपस्थिति आवश्यक मानी जाती थी। सभी भाई-बहनों में वे छोटे थे। उप मुखिया पति भी काफी मिलनसार व्यक्ति थे। कम उम्र में कोरोना के कारण मौत होना बहुत ही दुखद बात है।

सेवानिवृत्त शिक्षक चक्रधर प्रसाद का निधन, शोक यह भी पढ़ें
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार