जनता बाज़ार - ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पे युवक की मौत।

23 May, 2021 12:27 AM | Saroj Kumar 871

जनता बाज़ार, बिहार के छपरा जिले के जनता बाज़ार मे एक बड़ी दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकी उसी बाइक पर पीछे बैठी महिला पूरी तरह से सुरक्षित है। 


ये दुर्घटना जनता बाज़ार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने एक ट्रक जिसका नम्बर BR04 GD 3010 है ने एक बाइक सवार के पीछे से जोरदार टक्कर मारा जिसमें बाइक चालक  ट्रक के चक्के के निचे आने से मौके पर ही मृत्यू हो गयी जबकी बाइक सवार महिला सड़क के बायी ओर गिरी। महिला की जान तो बच गयी मगर वो बुरी तहर से घायल हो गयी।


घटना के बाद स्थानिये लोगो के द्वारा दोनो घायलो को अस्पताल ले गया, जहा डॉक्टर ने युवक को मृतक घोषित कर दिया और बताया की इसकी मृत्यू घटना स्थल पर हो चुकी थी। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिले के छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 



मृतक की पहचान सीवन जिले के महराजगंज थाने के महुआरि गाँव का निवासी गौरी प्रसाद का 27 वर्षीये पुत्र छोटु प्रसाद है और घायल महिला मृत युवक की माँ है। युवक की माँ से बात करने पर उन्होने बताया की ठीक 15 दिन पहले छोटु की शादी हूई थी, हमारे उपर तो दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।


इस घटना के बाद जनता बाज़ार के थाने के थानाअध्यक्ष  सन्तोष कुमार मौके पर पहुच कर ट्रक तथा बाइक को अपने कब्जे मे ले लिया है। 


 

अन्य समाचार