विद्यापतिनगर में महज 41 फीसद हुआ मास्क का वितरण

समस्तीपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर कोरोना प्रबंधन को लेकर प्रशासनिक तौर पर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। कोरोना जांच से लेकर वैक्सीनेशन कार्य पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही पंचायतों में मास्क वितरण के लिए अभियान तेजी से चल रहा है। प्रखंड में पंचायत वार पारिवारिक सूची तैयार कर मास्क वितरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए सभी पंचायत स्तरीय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मास्क वितरण कार्यों में पंचायत स्तरीय कर्मियों को वार्ड आवंटित की गयी है। जबकि संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार अब तक चौदह पंचायतों के 196 वार्डों में कुल 45 हजार 410 परिवारों के बीच 6-6 मास्क के अनुसार 2 लाख 72 हजार 4 सौ 60 मास्क का वितरण का लक्ष्य है। इसके विरूद्ध अब तक महज 18 हजार 668 परिवारों के बीच कुल 1 लाख 12 हजार 8 मास्क का वितरण किया जा सका है।

जिले में 212 नए संक्रमित मिले, 312 ने जीती जंग यह भी पढ़ें
किस पंचायत को कितना मास्क वितरण का है लक्ष्य
बीडीओ प्रकृति नयनम् से मिली जानकारी के अनुसार पंचायतों में मास्क वितरण को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में 3 हजार 156 परिवारों के बीच मास्क वितरण का लक्ष्य निर्धारित है। जबकि अब तक 1150 परिवारों के बीच मास्क वितरण किया गया है। वहीं बंगराहा में 3 हजार 512 परिवार का लक्ष्य है जबकि 1167 मास्क वितरित हुई है। कांचा में 2 हजार 589 परिवारों में से अब तक 1345 परिवारों के मास्क वितरण हुआ है। मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में लक्ष्य 2 हजार 747 परिवारों में से अब तक सिर्फ 750 परिवारों के बीच मास्क वितरण किया गया है । जबकि मऊ धनेशपुर दक्षिण में लक्ष्य 2 हजार 901 परिवारों में से अब तक 1084 परिवारों के बीच मास्क वितरण किया गया है। साहिट पंचायत में 3 हजार 585 परिवारों में अबतक 13 सौ के बीच वितरण किया गया। शेरपुर ढेपुरा 3 हजार 465 परिवार में कुल अब तक 1534 वितरण हुआ हैं। मनियारपुर में 3 हजार 114 का लक्ष्य है जबकि 1334 परिवारों को मास्क मिला। बढ़ौना में 3 हजार 439 परिवारों में से 1338 परिवारों को मास्क दिया गया। गढ़सिसई में 3 हजार 240 परिवारों में से अब तक 1166 परिवारों के बीच मास्क वितरण किया गया है। हरपुर बोचहा पंचायत में 3 हजार 559 परिवारों का लक्ष्य निर्धारित है। इनमें 1725 परिवारों के बीच मास्क अब तक दिया जा चुका है। सिमरी में 3382 परिवारों के बीच मास्क वितरण का लक्ष्य है। जिनमे 1517 परिवारों के बीच मास्क वितरण किया गया है। सोठगामा पंचायत में 3181 परिवार है। जबकि 1583 परिवारों के बीच मास्क वितरण किया गया है। बाजिदपुर मे लक्ष्य 3531 है जबकि 1675 परिवारों के बीच वितरण हुआ है। हरपुर बोचहा में अब तक सर्वाधिक 10 हजार 350 मास्क वितरण किया गया। जबकि मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में मात्र 45 सौ मास्क वितरण किया गया है। बताया जाता है कि प्रखंड में जीविका से अबतक 42 हजार 1 सौ मास्क खरीदे गए है। वहीं संकुल कम्पनी से 1 लाख मास्क खरीदे गए है। प्रखंड में अबतक कुल 1 लाख 42 हजार 1 सौ मास्क खरीदे गए।
चार पंचायतों ने खरीदी जीविका से मास्क
जीविका से कांचा पंचायत ने 10 हजार, शेरपुर ढेपुरा पंचायत ने 10 हजार 1 सौ, सोठगामा पंचायत 95 सौ व बाजिदपुर ने 12 हजार 5 सौ मास्क की खरीदारी की है। वहीं शेष दस पंचायतों ने संकुल कम्पनी से मास्क का क्रय किया है।
बोलें अधिकारी
बीडीओ प्रकृति नयनम् ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार जीविका व एजेंसी के माध्यम से मास्क उपलब्ध कराया जाना है। सभी पंचायतों में वार्ड स्तर पर प्रत्येक घरों में 6 मास्क का वितरण किया जाना है। इसके लिए पहले ही सर्वे का काम पूरा हो चुका है। मास्क वितरण कार्य सभी पंचायतों में जारी है। मास्क वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।जल्द ही सभी पंचायतों में मास्क वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार