OnePlus TV 40Y1 40-इंच TV हुआ लॉन्च, कीमत और स्पेक्स ज़रूर आएंगे पसंद

OnePlus ने भारत में OnePlus 40Y1 TV को लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से पता चलता है यह 40 इंच डिस्प्ले के साथ आया TV है जिसकी कीमत Rs 21,999 है। यह TV एंडरोइड TV पर काम करता है। वनप्लस की Y सीरीज़ में 32 इंच और 43 इंच TV शामिल हैं। OnePlus ने अपनी U सीरीज़ में पहले ही 55 इंच का OnePlus 55U1 TV लॉन्च किया था। प्रीमियम कैटेगरी में वनप्लस का Q1 QLED TV उपलब्ध है।

ONEPLUS TV 40Y1 फीचर्स और स्पेक्स
यह 40 इंच का FHD TV है जिसका रेजोल्यूशन 1920x1080p है। बड़े मॉडल्स की तरह OnePlus 40Y1 भी DCI P3 कलर स्पेस का 93% कवर करता है। TV एंडरोइड टीवी पर काम करता है और वनप्लस के ऑक्सिजनप्ले UI के साथ आया है। OxygenPlay काफी हद तक शाओमी TV में मिलने वाले PatchWall UI की तरह होगा। TV को गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट बिल्ट-इन के साथ आया है। यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर पर कम करता है। आप कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं नेटफ्लिक्स, प्राइम विडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, Zee5 को डाउनलोड कर सकते हैं।
जहां तक डिज़ाइन की बात करें TV में बेज़ेल-लेस डिस्प्ले मिलेगी जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93% है। वनप्लस TV की सबसे खास बात इसका Oneconnect ऐप है। आप TV के सभी फंक्शंस को स्मार्टफोन कंपेनियन ऐप है। TV डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट भी ऑफर करता है।
जहां तक कनेक्टिविटी विकल्प की बात है TV ब्लुटूथ, Wi-Fi, दो HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, ईथर्नेट पोर्ट, एक एन्टेना पोर्ट और एक AV पोर्ट व ऑप्टिकल पोर्ट ऑफर करता है।
TV को वनप्लस Y सीरीज़ TV जैसे ही समान रिमोट कंट्रोल दिए गए हैं। गूगल असिस्टेंट बटन के अलावा, आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम विडियो और यूट्यूब के लिए OTT हॉटकी भी मिल रही हैं। रिमोट कंट्रोल को मिनिमल डिज़ाइन दिया गया है।
OnePlus 40Y1 की कीमत Rs 21,999 है और इसे फ्लिपकार्ट पर कामींग सून के साथ लिस्टेड किया गया है।

अन्य समाचार