इंटर की छात्रा से किया दुष्कर्म

सहरसा। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही एक इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को वहशी युवक ने अंजाम दिया। घटना में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन की खोज पुलिस कर रही है।

जानकारी अनुसार, सदर थाना क्षेत्र में ही बलुआहा नहर के पास एक शादी समारोह से घर लौट रही इंटर की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म की घटना में शामिल एक आरोपित उपेंद्र यादव उर्फ संतोष को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त किशोरी रविवार की रात शादी समारोह से भोज खाकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में ही चार पहिया वाहन पर सवार चार युवकों ने उसे रोका। इस दौरान एक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्मी उसे वहीं छोड़ भाग गए। बाद में किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची तो घरवालों को जानकारी हुई। सदर थाना को इसकी सूचना मिलते ही सोमवार को सदर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल जाकर मामले की जांच की और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शेष तीन अन्य आरोपित की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है। महिला थाना में मामला दर्ज किया जा रहा है और शेष अन्य आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।
ऑक्सीजन प्लांट के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक यह भी पढ़ें
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार