Aarogya Setu: आरोग्य सेतु ऐप अब आपका कोरोना वैक्सीनेशन स्टेटस भी दिखाएगा

आरोग्य सेतु ऐप अब आपको कोरोना वैक्सीनेशन स्टेटस की भी जानकारी देगा। आरोग्य सेतु ऐप ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है, जिसके मुताबिक अगर आप वैक्सीनेशन का पहला डोज लेते हैं तो आपको ब्लू टिक दिखाएगा। वहीं वैक्सीन का दोनों डोज लेने के बाद दो ब्लू टिक दिखाए देंगे।

ट्वीट कर कहा गया है कि अब आपका वैक्सीनेशन स्टेटस आरोग्य सेतु ऐप के जरिए भी अपडेट किया जा सकता है। इसलिए खुद को वैक्सीन लगवाएं और ब्लू टिक के साथ ब्लू शिल्ड पाएं। आरोग्य सेतु ऐप को भारत सरकार ने पिछले साल अप्रैल के महीने में लॉन्च किया था।
CoWIN पोर्टल के अलावा, आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग कोविड -19 वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन और बुकिंग स्लॉट के लिए भी किया जाता है। आरोग्य सेतु ऐप में रजिस्टर करने के लिए यूजर्स को पहले ऐप को ओपन करना होगा और फिर कोविन टैब पर क्लिक करना होगाय़
इसके बाद यूजर्स को वैक्सीन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा और फिर अपना फोन नंबर डालकर OTP की मदद से रजिस्ट्रेशन को पूरा करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पेज पर यूजर्स को सारी जानकारी अपलोड करनी होगी जिसमें फोटो आईडी, नाम, जेंडर और बाकी की जानकारियां शामिल है।
एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद यूजर्स को अपना वैक्सीनेशन सेंटर सर्च करना होगा. इसके लिए वो अपने पिन कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद वो डेट और समय चुन सकते हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook ( https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/ ) और Twitter ( https://twitter.com/MoneycontrolH ) पर फॉलो करें।

अन्य समाचार