कैमूर में ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, एक घायल

कैमूर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दादर गांव के समीप एनएच 30 पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ। जिसका अनुमंडल अस्पताल मोहनियां में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मोहनियां वार्ड संख्या 10 निवासी दुखी साह के पुत्री की शादी दादर गांव में हुई है। वे वहीं रहते थे। मंगलवार को वे अपने नाती दादर गांव निवासी विनोद साह (28) पिता अम्बिका साह के साथ एनएच 30 पर टहल रहे थे। तभी परसथुआ की तरफ से एक ट्रक और एक पिकअप मोहनियां की ओर आ रहे थे। ट्रक को ओवरटेक कर पिकअप आगे निकलने का प्रयास किया। तभी दोनों की टक्कर हो। ट्रक चपेट में आकर नाना और नाती दोनों घायल हो गए। ट्रक सड़क पर पलट गया। पिकअप चाट में चला गया। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की एनएच 30 पर भीड़ लग गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दुखी साह ने दम तोड़ दिया। विनोद साह का इलाज चल रहा है। उन्हें गंभीर चोट लगी है। सूचना पर मोहनियां थाना पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची। मृतक दुखी साह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। इसके बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। पिता की मौत से पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। दुखी साह को कोई पुत्र नहीं था। इसलिए पुत्री के यहां रहते थे।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार