नीतीश कुमार के कार्य योजना से होगा पर्यावरण शुद्ध व जल का संचय : मजूमदार

मुंगेर । जिला जनता दल यूनाइटेड के मुख्य जिला प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार ने एक बयान जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। झारखंड बंटवारे के समय बिहार का हरित आवरण नौ प्रतिशत था। 2012 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरियाली मिशन की शुरुआत किया। जिसमें 27 करोड़ से ज्यादा पौधारोपण प्रदेश में किया गया। पृथ्वी दिवस नौ अगस्त 2020 को 12 करोड़ 51 हजार पौधे लगाए जाने के लक्ष्य के विरुद्ध तीन करोड़ 47 हजार पौधे लगाए गए। जिससे बिहार का हरित आवरण 15 प्रतिशत तक पहुंच गया है। अब 17 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरित पर्व मना कर पांच करोड़ पौधारोपण कराने के लिए बिहार वासियों को आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दूषित पर्यावरण को शुद्ध करने और धरती के हरित आवरण को अधिकतम बनाने और मानव जीवन को बचाने के लिए जल जीवन हरियाली जैसे महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ किया है। पुराने सार्वजनिक तालाबों कुएं का जीर्णोद्धार एवं जल संचय करने का कार्य बिहार में चल रहा है। मजूमदार ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्य योजना से बिहार में पर्यावरण शुद् होगा और जल संचय होगा। आम जनता का जीवन बचेगा। लोग अधिक से अधिक स्वस्थ रह पाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सभी विश्वविद्यालयों में जल जीवन हरियाली को एक विषय के रूप में स्वीकृत कराए जाने की घोषणा का भी स्वागत किया है। बिहार की जनता से आह्वान किया कि स्वस्थ जीवन स्वस्थ बिहार के लिए इस अभियान से जुड़कर जल जीवन हरियाली में हाथ बढ़ाएं। अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और जल्द योजना को भी कारगर बनाने में सहयोग दें


शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार