साइकिल यात्रा विचार ने पर्यावरण जागरूकता सप्ताह मनाने का लिया संकल्प

जमुई। पर्यावरण संरक्षण को लेकर क्रियाशील साइकिल यात्रा एक विचार ने पर्यावरण जागरूकता सप्ताह बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत पर्यावरण आधारित अलग-अलग तारीख को विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।

साइकिल यात्रा के सदस्य विवेक कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण करना हर लोगो का कर्तव्य होना चाहिए। इसके लिए सभी में जागरूकता आवश्यक है। मंच द्वारा पर्यावरण जागरूकता को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक सप्ताह तक ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यक्रम चलाने का फैसला लिया गया है। पर्यावरण प्रतियोगिता-2021 में भाग लेने वालों के लिए नियम शर्ते एवं निर्देश प्रत्येक दिन अलग अलग निर्धारित है। जिसमें आसानी से किसी भी इच्छुक छात्र-छात्राओं, पर्यावरण प्रेमियों व अन्य द्वारा भाग लिया जा सकता है। परिणाम पांच सदस्यीय पैनल द्वारा जारी किया जाएगा। जिसमें अलग-अलग प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को ऑफ लाइन प्रमाणपत्र और मैडल मंच द्वारा दिया जाएगा। सभी कार्यक्रम ऑनलाइन होंगी जो प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक मंच के वेबसाइट एवं सोशल मीडिया पर प्रदर्शित होगा।
दूध से आर्थिक समृद्धि विषय पर प्रशिक्षण यह भी पढ़ें
-------
कार्यक्रम एक नजर में
01 जून : प्राकृतिक सौंदर्य को निखारने के उद्देश्य से पर्यावरण पर केंद्रित फोटोग्राफी प्रतियोगिता
02 जून को : एक पौधा बचाओ अभियान
03 जून : पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों मे रचनात्मक सोच उत्पन्न करने के उद्देश्य से कविता, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता
04 जून : छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति ज्ञानव‌र्द्धन को लेकर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 15 मिनट की ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में पर्यावरण पर केंद्रित 30 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
05 जून : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेल्फी विथ ट्री कार्यक्रम चलाया जायेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगो को अधिक से अधिक पौधरोपण करना एवं उसे सुरक्षित रखना है। भाग लेने वाले प्रतिभागी को एक या एक से अधिक पौधरोपण करेगा और उसकी घेराबंदी करेगा उसका दो अलग अलग सेल्फी मंच द्वारा दिए लिक पर शेयर करना होगा।
06 जून : 10 जनवरी 2016 से जारी 283वीं रविवारीय यात्रा के अवसर पर अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता सप्ताह का समापन।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार