टीका का 5,810 डोज उपलब्ध, 78,650 लोगों ने कराया टीकाकरण

लखीसराय । जिले में कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा कराने में पूरा सरकारी महकमा लगा हुआ है। बावजूद कोरोना की इस लड़ाई में जीत तभी होगी जब हर व्यक्ति टीका लेंगे। जिले में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए टीका का 4,280 डोज और 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों के लिए 1,530 टीका का डोज अभी जिले में उपलब्ध है। जिले में 16 जनवरी 2021 को कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। पांच माह में जिले में कुल 78,650 लोगों ने टीका लिया है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

----

जिले में कोरोना टीकाकरण की अबतक की स्थिति प्रथम चरण - हेल्थ वर्कर प्रथम डोज लेने वाले स्वास्थ्य कर्मी - 3581 दूसरा डोज लेने वाले स्वास्थ्य कर्मी - 3170
---
दूसरा चरण - फ्रंटलाइन वर्कर प्रथम डोज - 3,408 दूसरा डोज - 2,214
---
तीसरा चरण - 60 वर्ष से ऊपर प्रथम डोज - 24,865 दूसरा डोज- 5,882
---
चौथा चरण - 45 वर्ष से ऊपर प्रथम डोज - 18,312 दूसरा डोज - 2,198
---
पांचवा चरण - 18 वर्ष से ऊपर पहला डोज - 15,020
---
अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर उफान पर, मई में हो गई शांत
26 अप्रैल से 05 मई तक कोरोना जांच - 7,485, संक्रमित मरीज - 1,160, संक्रमण दर - 14.79 फीसद
06 मई से 15 मई तक कोरोना जांच - 8,296, संक्रमित मरीज - 616, संक्रमण दर - 7.4 फीसद
16 मई से 25 मई तक कोरोना जांच - 16,772, संक्रमित मरीज - 275, संक्रमण दर - 1.64 फीसद
26 मई से 04 जून तक कोरोना जांच - 1,894, संक्रमित मरीज - 12, संक्रमण दर - 0.037 फीसद
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार