विरोधियों ने रची बदनाम करने की साजिश : चेतन

शिवहर । विधायक चेतन आनंद ने कहा कि, शिवहर में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जारी अभियान से घबराकर, विरोधियों ने आडियो वायरल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची है। कहा कि, उनकी बढ़ती लोकप्रियता कुछ लोगों को पच नहीं रही है। विधायक ने कहा कि, एक साजिश के तहत आडियो वायरल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आडियो में वह जिस लड़के को डांट रहे है, उसे अपना समझकर डांट रहे है। वह उनके घर का बच्चा है। कहा कि, उन्होंने काफी कम समय में शिवहर की जनता के दिल में जगह बनाया है। सदन में लगातार शिवहर के लिए आवाज उठा रहे है। जनता के दुख-दर्द में शामिल हो रहे है। यही वजह हैं कि, साजिश के तहत उनका आडियो वायरल किया गया। कहा कि, रौशन मेरे छोटे भाई जैसा है। उसने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि, इस मामले में विपक्षी की भूमिका भी स्पष्ट हो गई है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से सतर्क और सावधान रहने तथा किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की हैं। बताया कि, इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है। शिवहर की जनता को पता हैं कि, कौन उनका असली हमदर्द है। विधायक ने बताया कि, वह लड़का पुरनहिया थाने में जाकर हंगामा कर रहा था। वहीं पैरवी के लिए दबाव बना रहा था। इसी लिए उसे डांटा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिवहर का चतुर्दिक विकास कराया जाएगा। इधर, आडियो में जिस रौशन नामक की चर्चा हो रही है, उसने भी विधायक का बचाव करते हुए कहा हैं कि, वह फ्रेंड्स आफ आनंद का सक्रिय कार्यकर्ता है। पूर्व सांसद आनंद मोहन का परिवार उसका परिवार है। उसने फेसबुक पर चेतन के साथ अपनी तस्वीर लगाकर पोस्ट किया है। इसमें बातचीत के आडियो को काट-छांट कर वायरल करने का आरोप लगाया है। शिवहर की जनता देगी साजिश का जवाब


शिवहर : पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा कि, आडियो वायरल कर विधायक चेतन आनंद की धुमिल करने का प्रयास किया गया है। यह एक राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि, शिवहर की जनता समझदार है। जल्द ही वह इस साजिश का जवाब देगी। कहा चेतन आनंद युवा है और युवा सोच के साथ शिवहर के विकास के प्रति समर्पित और संकल्पित है। कहा कि, आने वाले समय में शिवहर का चतुर्दिक विकास होगा।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार