खगड़िया के बेलदौर में कुख्यात के सिर में मारी गोली, हालत नाजुक

खगड़िया। बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गाव में रविवार की देर रात अपराधियों ने संतोष सिंह के सिर में गोली मार दी। संतोष सिंह का भी आपराधिक इतिहास है। संतोष सिंह हत्या समेत कई काडों का आरोपित है। पुलिस को भी उसकी खोज थी। वह फरार चल रहा था।

सूचना पर पहुंची बेलदौर पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। संतोष सिंह के स्वजनों ने पुलिस वाहन पर पथराव किया। किसी तरह से पुलिस के सहयोग से गंभीर रूप से घायल सकरोहर गाव निवासी संतोष सिंह को इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी के स्वजन उसे इलाज के लिए सहरसा ले गए हैं। संतोष सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार संतोष सिंह अपने दरवाजे पर सो रहा था। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी। ग्रामीणों के मुताबिक करीब आधे दर्जन फायरिंग की गई। घटनास्थल से महज 10 मीटर की दूरी पर पुलिस कैंप है। गोली चलती रही, पुलिस झाकने तक नहीं पहुंची। सूचना मिलने पर बेलदौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जख्मी के स्वजनों ने पुलिस वाहन पर पथराव किया। बेलदौर थाना के एसआइ महानंद चौधरी ने बताया कि अपराधियों ने सिर में गोली मारकर संतोष सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उन्होंने पुलिस वाहन पर पथराव की घटना से इन्कार किया है। दबंगों ने विद्युत कर्मी के साथ मारपीट की
शराब के नशे में धुत दबंगों ने विद्युत कर्मी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हनुमान नगर के पीड़ित विद्युत कर्मी (मानव बल) सुशील कुमार ने बेलदौर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि रविवार की सुबह ददरौजा गांव से पेट्रोलिग करते जले फ्यूज को बनाने बाद सठमा गांव के समीप पहुंचे। इस दौरान सठमा गांव के विनय यादव समेत दो व्यक्ति, जो शराब के नशे में धुत था, अचानक मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही गले से सोने की चकती छीन लिया। विद्युत प्रशाखा के जेई सहदेव सिंह ने भी बेलदौर पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराया है।
बेलदौर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार