गरीबी से जूझ रहीं लड़कियों को देह व्यापार में ढकेल देती है पूजा

शेखपुरा। जिले के बरबीघा में पहली बार देह व्यापार का पर्दाफाश जब पुलिस ने किया तो इसमें किगपिन के रूप में नालंदा जिले के बिद निवासी पूजा का नाम सामने आया। दरअसल, पूजा इस नेटवर्क में पटना, नालंदा व शेखपुरा जिले के कई लोगों से जुड़ी हुई है और वह मुख्य रूप से गरीबी से तंग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर देह के धंधे में धकेलने का काम करती है। बरबीघा के एक होटल में पकड़ी गई लड़की भी पूजा द्वारा ही धंधे में ढकेली गई है। पकड़ी गई लड़की शादी-शुदा निकली और वह दो बच्चे की मां भी है। उसे पुलिस द्वारा कानूनन पति के हवाले कर दिया गया। --


बरबीघा में किराए के मकान में रहती थी लड़की :
पकड़ी गई लड़की बरबीघा नगर क्षेत्र में ही किराए के मकान में रहती है। वह पूजा के संपर्क में आकर देह के धंधे में कूद गई। गरीबी और लाचारी ने उसे इस धंधे में धकेल दिया। वहीं थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि कानून के अनुसार इस तरह के धंधे में कूदी लड़कियों को पीड़िता माना जाता है और उसे परिवार के हवाले कर दिया जाता है।
--
आरोपी को जेल भेजने की तैयारी
पकड़े गए होटल संचालक विनोद महतो सहित पांच अन्य आरोपी को जेल भेजने की तैयारी पुलिस के द्वारा की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले कोविड-19 जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सभी को जेल भेजा जाएगा। --
अंतर जिला नेटवर्क है विनोद का
इस धंधे में विनोद महतो का नेटवर्क अंतर जिला फैला हुआ है। पटना, नालंदा, शेखपुरा सहित कई जिलों में देह के धंधे में लड़कियों को ढकेलने का काम इसके द्वारा किया जाता है। बताया जाता है कि कई नामचीन लोग भी इसके नेटवर्क में जुड़े हुए हैं। लड़कियों की सप्लाई विनोद के द्वारा किया जाता है। घर पर भी कॉल गर्ल के रूप में लड़कियों को भेजने का काम विनोद कई बार कर चुका है।
----
देह के धंधे में आधा-आधा हिस्सा
जानकारी में बताया गया कि पूजा और विनोद महतो का कारोबार देह के धंधे में आधा-आधा चल रहा था। लड़कियों को बहला-फुसलाकर लाने का काम पूजा करती थी और एक फिक्स कीमत पर उसे लाया जाता था। बाकी ग्राहकों से प्राप्त रकम को दोनों आधा-आधा बांट लेते थे।
--
मैनेज करके शुरू किया गया था देह का धंधा
बरबीघा पुलिस को मैनेज कर डेढ़ साल पहले देह के इस कारोबार को शुरू किया गया। थाना से कुछ ही दूरी पर होटल में इस कारोबार को शुरू किया गया था। थानाध्यक्ष विनोद झा के द्वारा उस दौरान छापेमारी भी की गई। एक लड़की और कुछ युवक को पकड़ा गया परंतु उसे छोड़ दिया गया था। ---
वाट्सएप पर फोटो भेज कर कीमत
इस धंधे में कारोबार करने वाले विनोद महतो के द्वारा वाट्सएप पर फोटो भेज कर कीमत तय की जाती थी। विनोद के द्वारा पुलिस को कई जानकारियां दी गई है। वहीं पुलिस को बरबीघा क्षेत्र के कई ग्राहकों के नाम भी एक डायरी में प्राप्त हुआ है। इसे भी खंगालने का काम पुलिस करेगी। इसमें कई सफेदपोश नेता, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल है। बताया जाता है कि बड़े स्तर पर राजनीतिक संरक्षण भी विनोद महतो को मिला हुआ था इसी के दम पर यह कारोबार किया जा रहा था।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार