Sushant Singh Rajput की पहली पुण्यतिथि पर फैंस श्रद्धांजलि देने एक्टर के मुंबई वाले घर पहुंचे

स्वीटी गौर - एक्टर सुशांत सिंह राजूपत (Sushant Singh Rajput) ऐसे शख्स हैं जिनके जाने के बाद भी वे अपने करोड़ों चाहने वालों के दिल में धड़क रहे हैं। आज सुशांत की पहली पुण्यतिथ‍ि है। सुशांत के निधन के एक साल बाद भी उनके चाहनेवालों के लिए ये यकिन कर पाना बेहद मुश्किल है कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे। सुशांत के निधन के बाद से ही उनकी फैमली और फैंस सच सामने आने का इंतज़ार कर रहे हैं। एक्टर के केस की जांच सीबीआई पिछले एक साल से कर रही है। लेकिन अभी तक किसी भी फैसले पर नहीं पहुंच पाई है।

ऐसे में आज सुशांत की पहली पुण्यतिथ‍ि पर उनके फैंस उनके मुंबई वाले घर पर पहुंचे हैं, अपने फेवरेट एक्टर को श्राद्धांजली देने। श्राद्धांजली देने के साथ-साथ सुशांत के फैंस ने उनके लिए इंसाफ की मांग भी की है। फैंस ने सुशांत के घर के बाहर मोमबत्तियां जलाई और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। फूलों से सजी दिवंगत एक्टर की फोटोफ्रेम भी उनके घर के बाहर देखी गई। उनके फैंस ने 'जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत' के बैनर भी फहराए।
इसके अलावा, SSR के फैंस ने भी दिवंगत एक्टर को सोशल मीडिया पर अपने इमोशनल पोस्ट के जरिए भी याद किया है। SSRians (सुशांत के फैंस) ने सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़ ला दी है। जिसमें से सबसे ज्यादा लोगों ने एक्टर के लिए इंसाफ की मांग की है।
टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से लेकर बड़े पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म तक का सफर सुशांत के लिए इतना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने चुनौतियों के सामने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किए थे। टीवी के दिनों में उन्हें बेस्ट एक्टर, पॉपुलर मेल एक्टर की श्रेणी में अवॉर्ड जीता था, लोग उन्हें हैंडसम हंक कहकर बुलाते थे।

अन्य समाचार