किरण खेर ने जन्मदिन पर मिलने वाली शुभकामनाओं के लिए अपने फैन्स का किया शुक्रिया अदा

किरण खेर ने सोमवार को अपना 69वां जन्मदिन मनाया। किरण को उनके खास दिन पर फैंस, दोस्तों और परिवार वालों से ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयाँ मिली। अब किरण ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया है, जिन्होनें उन्हें जन्मदिन पर प्यार भरी विशेज भेजी।

किरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिये ही उन्होंने प्यार भरी शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। वीडियो में किरण कह रही है, "मैं एक बड़ा वाला धन्यवाद कहना चाहती हूं। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। जय हो।" इस वीडियो में किरण व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आ रहीं हैं, और इसे पति अनुपम खेर ने रिकॉर्ड किया है। वहीं अनुपम ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "किरण के जन्मदिन पर आप लोगों की प्यार भरी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। यहाँ वो पर्सनली सबको धन्यवाद बोल रहीं हैं। जय हो।।" आपको बता दे कि किरण एक एक्ट्रेस होने के साथ ही सांसद भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गएं बर्थडे नोट की फोटो भी किरण ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। किरण के चाहने वालों ने जन्मदिन पर उनके लंबे उम्र की कामना की और साथ ही जल्द ठीक होने की दुआएं भी मांगी। किरण करीब 5 महीने से ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। और इसकी जानकारी अनुपम खेर ने 1 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया पर दी थी। यह भी पढ़े- जब भी मुझे मदद, सलाह या हंसी की जरूरत थी तुम मेरे साथ थे- सारा अली खान

अन्य समाचार