वरुण धवन ने फादरहुड को लेकर की बात, नए सदस्य का नाम रखने के लिए सोशल मीडिया पर मांगी मदद

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के लिए वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वैसे वह इस साल अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। एक्टर नें साल की शुरुआत में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी कर ली थी। अब हाल ही में एक्टर ने फादरहुड कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह फैंस से अपने परिवार के नए सदस्य का नाम रखने के लिए मदद मांग रहें है।

var embedId = {jw: [],yt: [],dm: [],fb: []};function pauseVideos(vid) {var players = Object.keys(embedId);players.forEach(function(key) {var ids = embedId[key];switch (key) {case "jw":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {var player = jwplayer(id);if (player.getState() === "playing") {player.pause();}}});break;case "yt":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pauseVideo();}});break;case "dm":ids.forEach(function(id) {if (id != vid && !id.paused) {id.pause();}});break;case "fb":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pause();}});break;}});}function pause(){pauseVideos()}
View this post on Instagram A post shared by VarunDhawan (@varundvn)
A post shared by VarunDhawan (@varundvn)
वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह अपने घर के नए सदस्य यानी कि पप्पी के साथ खेल रहें है। जी हां यह पप्पी ही वरुण के घर का नया सदस्य है। वीडियो में जहां वरुण लेटे हुए दिखाई दे रहें हैं वहीं पप्पी उनके आस पास खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने एक कैप्शन दिया है। वरुण ने कैप्शन में लिखा है, 'फादरहुड.... अभी तक अपने लड़के का नाम नहीं रख पाया। मेरी हेल्प करें।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को पसंद करने के साथ कॉमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस क्यूट पप्पी के लिए नाम भी बता रहें है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' के साथ की थी। इस फिल्म के बाद उन्हें 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां', 'मै तेरा हीरो', 'बदलापुर' और 'सुई धागा' जैसी जबरदस्त फिल्मों में देखा गया। वरुण को लास्ट टाइम 'कूली नं 1' में देखा गया था। जिसके बाद वरुण अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया 'और 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले है।

अन्य समाचार