शादी के चार महीने बाद वरुण धवन के घर आया नन्‍हा मेहमान, 'लड़के' का फोटो शेयर कर पूछा- 'नाम क्‍या रखूं'

Varun Dhawan Viral Video: शादी के चार महीने बाद बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन और नताशा दलाल के घर एक नन्‍हा मेहमान आया है। वरुण धवन ने इस नये मेहमान का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वहीं अपने फैंस से नाम के सुझाव भी मांगे हैं। वरुण ने इस मेहमान ( लड़के) के नाम का सुझाव भी मांगा है और इसे अपना फादरहुड बताया है। कुछ ही घंटे में वरुण धवन का यह पोस्‍ट वायरल हो गया है और नाम के अच्‍छे अच्‍छे सुझाव भी मिलने लगे।

वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह अपने पप्पी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वरुण धवन ने अपने नये मेहमान यानी पप्पी को अपना लड़का कहा है। साथ ही साथ इसकी को लेकर फादरहुड लिखा है। वरुण धवन ने इसी वीडियो में अपने फैंस से पप्‍पी के ल‍िए नाम के सुझाव भी मांगे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए वरुण धवन ने ल‍िखा- ''फादरहुड, मैं अभी तक अपने लड़के को नाम नहीं दे पाया हूं। कृपया मेरी सहायता करें''।
बता दें वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी ने कई दिनों तक खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में थे। हाल ही में 24 जनवरी 2021 को दोनों ने अलीबाग के द मेंशन हाउस में सात फेरे लिए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'भेड़िया' में नजर आएंगे। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इतना ही नहीं, वरुण धवन 'जुग-जुग जियो' में भी दिखाई देने वाले हैं। वरुण धवन ने फिल्म 'जुगजुग जियो' की शूटिंग खत्म कर ली है। वह कियारा आडवाणी और अनिल कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।

अन्य समाचार