टीकमगढ़ में मछली पकड़ने के दौरान डैम में बहा तरियानी का अधेड़

शिवहर । शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के सोगरा अदलपुर वार्ड छह निवासी योगेंद्र साहनी के पुत्र सुधीर साहनी (46) मध्यप्रदेश के एक डैम की तेज धार में बह गया। सुधीर साहनी लंबे समय से मध्यप्रदेश में रहकर मछली का कारोबार करता था। बुधवार की दोपहर मध्यव्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बुरेरा थाना के सुजारा बांध के पास मछली पकड़ने के दौरान वह डैम में बह गया। सूचना के बाद मध्य प्रदेश की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम शव निकालने में लगी है। देर शाम तक शव नहीं मिल पाया है। इसकी मिली खबर के बाद तरियानी थाना क्षेत्र के सोगरा अदलपुर वार्ड छह स्थित स्वजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी इंदिरा देवी समेत स्वजनों के चीत्कार से इलाका दहल रहा है। सुधीर सहनी को एक पुत्री और तीन पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री सरिता की उम्र 16 वर्ष है। जबकि, तीन पुत्र मनीष, कमलेश व प्रिस काफी छोटे है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्वजन टीकमगढ़ के लिए रवाना हो गए है। बताया गया हैं कि सुधीर साहनी अपने ग्रामीणों के साथ मध्यप्रदेश गया था। वह एमपी में लंबे समय से मछली का कारोबार करता रहा है। तीन भाईयों में सबसे बड़े सुधीर साहनी पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। बताया गया हैं कि, बुधवार को मछली मारने के दौरान जाल फंस गया। जाल को निकालने के लिए वह डैम में कूद पड़ा। गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूब गया। उसके सहयोगियों ने उसके बचाने की कोशिश की। लेकिन उसका


पता नहीं चल पाया। इसके बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू आपरेशन चला रही है। लेकिन शव नहीं मिल पाया है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार