पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा की खुली पोल

खगड़िया। खगड़िया पर्यवेक्षण गृह के कोली कोसी ब्लाक से पांच किशोरों के भागने बाद कई सवाल उठ रहे हैं। क्या ये किशोर पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को भेदकर भागने की योजना कई दिनों से बना रहे थे।

शुक्रवार की रात जिस तरह से किशोरों ने घटना को सफलता पूर्वक अंजाम दिया, यह हैरत से भरा हुआ है। पर्यवेक्षण गृह के दो मंजिले काली कोसी वार्ड में रह रहे किशोरों ने लोहे के ग्रिल का रड काट दिया। दो मंजिला मकान से नीचे उतरे और बड़ी चहारदीवारी को लांघकर भागने में सफल रहा।
आशंका प्रबल है कि इसमें बाहरी अपराधियों की संलिप्तता रही होगी। सवाल उठ रहा है कि किशोर को रड काटने वाला ब्लेड किसने उपलब्ध कराया। रखे जा रहे किशोरों की निगरानी कितनी कमजोर थी। गार्ड पर ही पूरी जवाबदेही सौंप दी गई थी। गृह के एक कर्मी ने बताया कि जिस गार्ड की तैनाती थी वह देर से पहुंचा था। इससे यह भी आशंका बनी हुई है कि गार्ड की भूमिका संदिग्ध है। एक कर्मी ने यह भी बताया कि शुक्रवार को ही आधे दर्जन किशोरों को शेखपुरा भेजा गया था। बेगूसराय के हत्या केस में फंसे दो भाइयों की स्थानीय अदालत से जमानत खारिज हो गई थी। भागने वाले किशोरों में दो पर दो केस व एक पर 13 केस दर्ज हैं। एक साथ पांच किशोरों के भागने की कहानी में पूरी संभावना बनी हुई है कि बाहरी अपराधी इसमें सहयोग दे रहे थे। देर रात एक बजे के बाद की घटना बताई जा रही है। संभव है कि पर्यवेक्षण गृह के बाहर वाहन खड़ी हो और पूरा आपरेशन को सफल बनाने के बाद किशोर वाहन से भाग गया हो। ऐसे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। गृह के पीछे कर्मियों का आवास है। अन्य वार्ड में 44 किशोर भी रखे जा रहे हैं। ब्लेड से रड काटने की आवाज किसी को पता नहीं चल पाया। गार्ड को गृह के चारों ओर निगरानी रखने का आदेश है। देखने से पता चलता है कि इस आपरेशन में किशोरों को डेढ़ से दो घंटे लगे होंगे। अब सवाल उठता है कि क्या गार्ड डयूटी के नाम पर मजाक करते थे। रात में अधीक्षक की भी जिम्मेदारी थी, कि, वे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें। मगर किसी ने इसकी आवश्यकता महसूस नहीं की और इतनी बड़ी वारदात हो गई। पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक प्रणव कुमार का कहना है कि अदालत का आदेश है किशोरों को खेलने- धूपने के लिए वार्ड से बाहर परिसर में छूट दी जाए। संभव है कि भागने वाले किशोरों द्वारा कई दिनों से टोह ली जा रही होगी। पूरी जांच की जा रही है, सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। जो भी दोषी होंगे, कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार