चिराग के नेतृत्व में खगड़िया में ऐतिहासिक होगी आशीर्वाद यात्रा

खगड़िया। लोक जन शक्ति पार्टी के संस्थापक स्मृतिशेष रामविलास पासवान की जयंती पर लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का आयोजन पांच जुलाई को हाजीपुर से होगा। जिसका नेतृत्व खुद सांसद चिराग पासवान करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व सांसद प्रतिनिधि व लोजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आशीर्वाद यात्रा खगड़िया जिले में भी ऐतिहासिक होगी। जिले में इसका भव्य आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर खगड़िया में भी तैयारियां आरंभ कर दी गई है। केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश मिलते ही सभी सजगता से इस दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आम कार्यकर्ता चिराग पासवान के संग हैं। चिराग के पक्ष में उतरे लोजपा कई युवा तुर्क


लोजपा में मची उथल-पुथल के बाद जमुई सांसद चिराग पासवान के पक्ष में खगड़िया जिला लोजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष व सदस्य खुलकर सामने आए हैं। इन लोगों ने कहा है कि सांसद चिराग पासवान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और अभी भी हैं। छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष अविनाश पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजीम रजवी, लोजपा नेता गौतम पासवान ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पार्टी के बड़े नेताओं के विवाद का कुछेक लोग खगड़िया में गलत फायदा उठा रहे हैं। पशुपति पारस को बधाई देने के नाम पर सांसद चिराग पासवान के ऊपर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। छात्र जिलाध्यक्ष ने खगड़िया के एक वरिष्ठ और चर्चित लोजपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोजपा की बैठक कर गलत संदेश दे रहे हैं। चिराग पासवान ही राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बिहार के तमाम छात्र- युवा चिराग पासवान के साथ हैं। खगड़िया के लोग भी चिराग पासवान के संग हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा है कि पूरी टीम जिला से लेकर प्रदेश तक चिराग पासवान के साथ है। कहा, खगड़िया के एक स्थानीय नेता गलत बयानी कर रहे हैं। ये स्थानीय नेता कार्यकर्ताओं के बीच जहर घोलने का प्रयास कर रहे है। परंतु, खगड़िया के कार्यकर्ता चिराग पासवान के साथ हैं। युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह ने भी कहा है कि वे चिराग पासवान के साथ हैं।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार