Rhea Chakraborty के बारे में ये बातें क्या जानते है आप ?, सिर्फ करीबी लोगों को ही जानते है उनके ये सीक्रेट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही है। ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के चलते पिछले साल रिया ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया था, लेकिन बताया जा रहा है कि इस बार उन्होंने फैमिली संग कुछ प्लान तैयार किया है। रिया चक्रवर्ती की लाइफ कुछ इस तरह है कि वो फिल्मों से कम और विवादों से ज्यादा मशहूर हुई। रिया ने बीते साल कई उतार-चढ़ावों का सामना किया। सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड होने के चलते उनको शक के दायरे में लिया गया, उनपर कई आरोप लगाए गए। लेकिन अब रिया सभी आरोपों से बरी हो चुकी है और जिंदगी में मूव ऑन कर रही है।

रिया चक्रवर्ती का जन्म 1 जुलाई 1992 को बंगलूरू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीजे (वीडियो जॉकी) किया था। इसके बाद साल 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। वो इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी, लेकिन रनरअप बनकर लोगों का दिल खूब जीता। उसके बाद वो एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं। इसके बाद रिया ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इस फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा को सलेक्ट किया गया।
A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)
रिया आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम 'ओए हीरिये' में भी नजर आ चुकी है। रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ चुका है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता था। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रिया चक्रवर्ती और आदित्य रॉय कपूर 2012 से लेकर 2014 तक रिलेशनशिप में थे। बाद में इनका बहुत बुरी तरह ब्रेकअप हुआ था। बताया जाता है कि 2014 में एक अवॉर्ड फंक्शन में रिया चक्रवर्ती से आदित्य रॉय कपूर को अवॉर्ड देने के लिए कहा गया था। उस समय रिया चक्रवर्ती ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था क्योंकि एक तो वो इंडस्ट्री में नई थीं, दूसरा वो आदित्य को फेस नहीं करना चाहती थीं।
कहा जाता है कि आदित्य रॉय कपूर रिया चक्रवर्ती से शादी करना चाहते थे, अगर ऐसा होता तो आज रिया बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की देवरानी होगी। आपको बता दें कि विद्या बालन आदित्य के भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर की पत्नी है। बात करें अगर रिया के आने वाले प्रोजेक्ट की तो, वो जल्द ही रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। वहीं रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी बेहद खास थी। सुशांत सिंह की पहली मुलाकात रिया चक्रवर्ती से साल 2013 में हुई थी। उस वक्त वह फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद रिया और सुशांत ने एक.दूसरे के नंबर लिए और मुलाकातों का दौर चलता रहा और यहां से प्यार की कहानी शुरु हो गई।

अन्य समाचार