Katrina Kaif से Priyanka Chopra और Kiara Advani तक, जुलाई में ये बॉलीवुड सेलेब्स मनाएंगे बर्थडे

मुंबई: बॉलीवुड सेलेब्स का जन्मदिन सोशल मीडिया पर एक बड़ा ईवेंट होता है और इस दौरान सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ जाती है। जुलाई महीने में भी कई फिल्म सेलेब्स का जन्मदिन आने वाला है। आइए एक नजर डालते हैं इस महीने में आने वाले सेलेब्रिटीज के जन्मदिन पर, किस दिन किसका बर्थडे मनाया जाने वाला है।

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakrabarty- Jul 1)रिया चक्रवर्ती ने 1 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस बीते 1 साल में सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर लगातार चर्चा में रही हैं।
नीना गुप्ता (Neena Gupta- Jul 4) बधाई हो जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस इन दिनों मां के रोल में फिल्स मेकर्स की पसंद बनती जा रही हैं। नीना का जन्म 4 जुलाई 1959 को हुआ था।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh- Jul 6)अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए जाने जाने वाले रणबीर सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनका जन्म साल 1985 में 6 जुलाई को हुआ था।
कैलाश खैर (Kailash Kher- Jul 7)7 जुलाई को मशहूर गायक कैलाश खैर अपना जन्मदिन मनाएंगे, उनकी बेहद अलग आवाज कई मौकों पर लोगों को मुरीद बना चुकी है।
कटरीना कैफ (Katrina Kaif- Jul 16)फिल्म जगत की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रही कटरीना कैफ का जन्म 1984 में 16 जुलाई को हुआ था। 37 वर्षीय एक्ट्रेस कई न्यू कमर्स के लिए प्रेरणा हैं।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra- Jul 18)भारतीय अभिनेत्री और हॉलीवुड तक धूम मचाने वालीं प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को हुआ था। वह 39 साल की होने वाली हैं।
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar- Jul 18)शुभ मंगल सावधान अभिनेत्री का जन्म 18 जुलाई 1989 में हुआ था और वह आने वाले दिनों में 32 साल की होने वाली हैं।
नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah- Jul 20)हाल ही में सेहत बिगड़ने को लेकर चर्चा में आए दिग्गज अभिनेता का जन्म 20 जुलाई 1950 को हुआ था। वह उम्र के मामले में 70 के आंकड़े को छूने वाले हैं।
हिमेश रेशमिया (Himesh Reshamiya- Jul 23)इंडियन आइडल के जज और संगीतकार हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को हुआ था। वह 48 साल के होने वाले हैं।
संजय दत्त (Sanjay Dutt- July 29)संजय दत्त आने वाली 29 जुलाई को 62 साल के होने वाले हैं। उनका जन्म साल 1959 में हुआ था।
सोनू निगम (Sonu Nigam- Jul 30)दिग्गज गायक और सिंगिंग रियलिटी शो के जज रहे सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 में हुआ था। वह 48 साल के होने वाले हैं।
कियारा आडवाणी (Kiara Advani, Mumtaz- Jul 31)तेजी से बढ़ती फैन फॉलोविंग के साथ कियारा आडवाणी युवाओं के बीच पसंदीदा अभिनेत्री बनती जा रही हैं। उनका जन्म साल 1992 में हुआ था। आने वाली 31 जुलाई को वह 28 साल की होने वाली हैं।

अन्य समाचार