Ramayan और Mahabharat को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं Swwapnil Joshi, Aamir Khan से लगाई गुहार

Samantar 2 star Swwapnil Joshi react On making Ramayan & Mahabharat On Big Screen (Exclusive): टीवी के जाने माने एक्टर स्वप्निल जोशी (Swwapnil Joshi) की वेब सीरीज समांतर 2 (Samantar 2) आज एम एक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी है। हाल ही में स्वप्निल जोशी ने बॉलीवुड लाइफ से अपनी वेब सीरीज समांतर 2 के बारे में बात की है। इस दौरान समांतर 2 स्टार ने खुलासा किया कि वो रामायण और महाभारत जैसे सब्जेक्ट पर भी फिल्म बनते हुए देखना चाहते हैं। स्वप्निल जोशी चाहते हैं कि बॉलीवुड में रामायण और महाभारत पर फिल्म बने। स्वप्निल जोशी ने हैरानी जताते हुए कहा कि अब तक भी किसी के मन में ये ख्याल नहीं आया है। केवल आमिर खान ने फिल्म रामायण को लेकर पहल की थी। इसके अलावा आज तक भी किसी ने रामायण और महाभारत पर फिल्म बनाने पर विचार नहीं किया है।

अन्य समाचार