प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण? एक्ट्रेस को कच्चे आम खाते देख लोग पूछ रहे सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर फैंस से साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं, हाल ही में उनका एक ऐसा ही पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। दीपिका अपने एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हैं और एक्ट्रेस से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? हालांकि, दीपिका ने अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कई लोग लेटेस्ट पोस्ट को उनकी प्रेग्नेंसी की हिंट मान रहे हैं।

काम के बीच कच्चे आम?
दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक शख्स नजर आ रहा है, जिसे दीपिका कच्चे आम खिला रही हैं। ये शख्स बता रहा है कि इन आमों पर दिपिका मिर्च-मसाला लगा कर खा रही थीं। जिसे टेस्ट करते ही इस शख्स की हालत खराब हो जाती है, क्योंकि ये आम बेहद तीखे और खट्टे होते हैं। ये वीडियो दीपिका की वैनिटी वैन में लिया गया मालूम होता है, ऐसे में जाहिर है कि दीपिका काम के बीच कच्चे आम इंजॉय कर रही थीं। यहां देखें दीपिका का ये वीडियो-
View this post on Instagram A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)
लोग पूछ रहे सवाल
ये वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, बस दो मिर्च के इमोटिकॉन्स शेयर कर दिए हैं। वहीं, एक्ट्रेस के इस लेटेस्ट पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों को कच्चा आम खाते वीडियो में नजर आ रहे शख्स का रिएक्शन पसंद आ रहा है तो कई लोग सवाल करते दिखाई दे रहे हैं कि क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं, जो उन्हें कच्चे आम इतने पसंद आ रहे हैं?
पहले भी उड़ी प्रेग्नेंसी की खबरें
बता, दें कि दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर इससे पहले खबरें उड़ चुकी हैं। लेकिन दीपिका की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वो काफी वक्त से सोशल मीडिया से गायब हैं लेकिन योगा डे पर उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो सोती हुई दिखाई दे रही थीं। दीपिका, मीडिया के सामने भी काफी समय से नहीं आई हैं। बीते दिनों वो अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी पर भी नहीं गई थीं, रणवीर सिंह अकेले ही नजर आए थे।
For Hindustan : हिन्दुस्तान ई-समाचार पत्र के लिए क्लिक करें epaper.livehindustan.com

अन्य समाचार