अक्षरा सिंह के नाम एक और मकाम, "ईधर आने का नहीं" गाने ने हासिल किया 300M व्यूज

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की एक्सप्रेशन क्वीन यानी अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना 'इधर आने का नहीं' तो सबको याद ही होगा। इस गाने को 1 साल पहले रिलीज किया गया था। जिसने रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया था। अक्षरा सिंह अपनी अदायकी के साथ साथ अपनी जोर दार डांसिंग और सिंगिंग की कला के लिए भी जानी जाती हैं, ऐसे में उनके ये गाना फैंस को खूब पसंद आया और जमकर धमाल भी मचाया और आज भी मचा रहा है।

इस गाने को फैंस ने इतना प्यार दिया कि 1 साल के अंदर ही इसे 300 मिलियन व्यूज हासिल हो गए। इस गाने को वीडियो में अक्षरा का स्वैग तो देखने को मिल ही रहा है। साथ ही दमदार गायिकी ने फैंस को उनका दीवाना बना रखा है। इस गाने को अक्षरा ने अपने यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज किया था।
इस माइलस्टोन को हासिल करने के बाद अक्षरा की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर भी इस खुशी को जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने सभी फैंस से इस गाने को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा है। अगर आप ने अभी तक ये गाना नहीं देखा या सुना है तो यहां देखें-

अन्य समाचार