इंस्टाग्राम पर केवल एक पोस्ट डालने का प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली लेते हैं करोड़ों रुपए

बाॅलीवुड से हाॅलीवुड पहुंची प्रियंका चोपड़ा अकसर अपने स्टाइलिश अंदाजो को लेकर सुर्खियों में चाई रहती हैं। वहीं, दुनियाभर में प्रियंका चोपड़ा अपने काम से अपनी पहचान बना चुकी हैं। अपनी फिल्मों और कॉमर्शियल्स जानकारी को प्रियंका अकसर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट से ही करोड़ों रुपए कमाती हैं।

इंस्टाग्राम की रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका चोपड़ाऔर क्रिकेटर विराट कोहली शामिल - दरअसल, हाल ही में इंस्टाग्राम की रिचलिस्ट 2021 जारी की गई है, जिसमें 2 भारतीय सितारों ने जगह बनाई है। इन दो सितारों में बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास और क्रिकेटर विराट कोहली के नाम शामिल हैं।
प्रिंयका चोपड़ा एक पोस्ट के 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने 27वां स्थान हासिल किया है. वहीं विराट कोहली ने इस लिस्ट में प्रिंयका चोपड़ा से आगे है। मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के 64 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने एक पोस्ट के 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं, ये एक्ट्रेस द्वारा किये जाने वाले कॉमर्शियल पोस्ट हैं।
विराट कोहली एक प्रमोशनल पोस्ट के 5 करोड़ रुपए कमाते हैं यानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रियंका चोपड़ा कोई भी प्रमोशनल पोस्ट करने के लिए 3 करोड़ कमाती हैं। वहीं लिस्ट में विराट कोहली ने प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए 19वां स्थान हासिल किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली के 132 मिलियन फॉलोअर हैं और क्रिकेटर एक प्रमोशनल पोस्ट के 5 करोड़ रुपए कमाते हैं।
View this post on Instagram A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे ज्यादा पैसे करते हैं चार्ज वहीं इस लिस्ट की टॉप सीट पर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो है। जिनके इंस्टाग्राम पर 295 मिलियन फॉलोअर हैं और वह एक प्रमोशनल पोस्ट के 11 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा लिस्ट में ड्वेन जॉनसन, एरियाना ग्रैंडे, कायली जेनर, टेलर स्विफ्ट जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं।
View this post on Instagram A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

अन्य समाचार