मशहूर एक्टर अरविंद राठौड़ का निधन, अमिताभ बच्चन के साथ 'अग्निपथ' में आए थे नजर

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर गुजराती एक्टर अरविंद राठौड़ अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते गुरुवार एक लंबी बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन से उनके फैंस और स्टार्स को बड़ा झटका लगा है और वह सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अरविंद राठौड़ 83 साल के थे। कुछ महीने पहले अरविंद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और उसके बाद कमजोरी के चलते बिस्तर पर पड़ गए थे। अरविंद की शादी नहीं हुई थी और वह अपने भतीजे की बहू और उनके बेटे के साथ रह रहे थे।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर गुजराती एक्टर अरविंद राठौड़ अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते गुरुवार एक लंबी बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन से उनके फैंस और स्टार्स को बड़ा झटका लगा है और वह सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अरविंद राठौड़ 83 साल के थे। कुछ महीने पहले अरविंद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और उसके बाद कमजोरी के चलते बिस्तर पर पड़ गए थे। अरविंद की शादी नहीं हुई थी और वह अपने भतीजे की बहू और उनके बेटे के साथ रह रहे थे।
अरविंद ने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया था। वह अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अग्निपथ' और 'खुदा गवाह' में भी अहम किरदार में नजर आए थे। इन दिनों वह अहमदाबाद रह रहे थे।

अन्य समाचार