Instagram Rich List 2021 में PC का नाम शामिल, एक पोस्ट के लिए चार्ज करती हैं इतने करोड़

नई दिल्ली। बॉलिवुड एक्ट्रेस से ग्लोबल स्टार बन चुकीं एकट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके पास काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। प्रियंका आज एक सफल एक्ट्रेस तो हैं ही, साथ ही उनके साथ कई उपलब्धियां भी जुड़ी हैं। अब एक और उपलब्धि उनके नाम जुड़ गई है। दरअसल, हाल ही में, इंस्टाग्राम ने इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 (Instagram Rich List 2021) जारी किया है। इस लिस्ट में बताया गया है कि किस सेलिब्रिटी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के कितने पैसे मिलते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है।

हालांकि, भारत से सिर्फ दो ही सेलिब्रिटी के नाम इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 (Instagram Rich List 2021) में शामिल हैं। वो हैं क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यहां उन्हें एक पोस्ट शेयर करने के लिए काफी मोटी रकम मिलती है। HopperHQ's की लिस्ट में सबसे टॉप पर है फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो। वहीं इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम 27 वें नंबर पर है। जो एक पोस्ट के लिए 403,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ रुपय चार्ज करती हैं। वहीं विराट कोहली से ऊपर 19वें स्थान पर हैं, जिन्हें एक पोस्ट के लिए 5 करोड़ रुपय मिलते हैं।
बात करें, प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो, इस साल के शुरुआत में ही उन्होंने लंदन में सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन, रसेल टोवी, स्टीव ओरम और ओमिड जलीली के साथ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म का नाम है 'टेक्स्ट फॉर यू' । इसके अलावा 'द मैट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू', 'मिंडी कलिंग' के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी, मां आनंद शीला पर बनने जा रही एक बायोपिक और एक अनस्क्रिप्टेड अमेजॉन सीरीज भी प्रियंका चोपड़ा के खाते में है।

अन्य समाचार