कपूर जल्द ही एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे अर्जुन और जान्हवी

अर्जुन कपूर ने जान्हवी और ख़ुशी कपूर को उनकी माँ श्रीदेवी के जाने के बाद एक बड़े भाई के रूप में अच्छे से सम्भाला है। आज अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और ख़ुशी चारो एक दूसरे के बहुत करीब है और सभी को कई बार एक साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। अर्जुन और जान्हवी अब जल्द ही एक साथ काम करते हुए नजर आने वाले है।

दोनों भाई बहन ने अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर की जिसमे दोनों एक साथ नजर आ रहे है। जान्हवी ने लिखा, "कमिंग सून.. समथिंग एक्ससाइटिंग ' .वही अर्जुन ने लिखा, "हम क्या कर रहे है ? गेस करो। "
दोनों भाई बहन इस वीडियो में काफी उत्साहित नजर आ रहे है और उन दोनों को देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए है। दोनों को एक साथ देखने के लिए अब सब इंतजार कर रहे है। इस से पहले दोनों को करन जोहर के शो कॉफी विथ करन सीजन 6 में देखा था। यहाँ दोनों भाई बहन की हसी मजाक ऑडियंस को खूब पसंद आयी थी।
वर्कफ़्रंट पर, अर्जुन अब 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे जिसमे उनके साथ सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडेस नजर आएंगे। इसके साथ वह मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स ' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम नजर आएंगे।
वही जान्हवी 'गुड लक जेरी' में नजर आएँगी जो एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म है जिसे सिद्धार्थ सेनगुप्ता डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म में उनके साथ दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ट, नीरज सूद और सुशांत सिंह नजर आएंगे। यह फिल्म तमिल फिल्म कोलमावु कोकिला का हिंदी रीमेक है।
:

अन्य समाचार