जान्हवी-खुशी के साथ रिश्ते पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर, कहा- 'परफेक्ट फैमिली नहीं.. यह सही नहीं हो सकता'

अर्जुन कपूर अपने रिश्तों को लेकर हमेशा खुलकर बात करते आए हैं। चाहे उनका और मलाइका अरोड़ा का रिलेशन हो या जान्हवी कपूर-खुशी कपूर के साथ भाई-बहन का रिश्ता। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा कि वह झूठ नहीं दिखा सकते कि सबकुछ परफेक्ट है। उनमें असहमतियां हैं लेकिन वह इस रिश्ते को निभाने की कोशिश कर रहे हैं।

परफेक्ट फैमिली नहीं बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर से दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। वहीं बोनी कपूर की दूसरी शादी श्रीदेवी से दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि ‘अगर मैं कहूं कि हम एक परफेक्ट फैमिली है तो यह गलत होगा। यह अलग विचारों की बात नहीं है, हम अभी भी अलग परिवार हैं जो कि एक साथ रिश्ता निभाना की कोशिश कर रहे हैं।‘
झूठ नहीं बेचना चाहता ‘जब हम साथ में होते हैं तो कमाल का वक्त बिताते हैं लेकिन फिर भी हम एक नहीं हैं। मैं एक झूठ नहीं बेचना चाहता कि सबकुछ सही है। यह सही नहीं हो सकता क्योंकि हम अभी भी एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी जिंदगी में दो बड़े दुर्भाग्यपूर्ण पल थे जिन्होंने हमें साथ ला दिया। हम हमेशा टूटे हुए टुकड़ों की तरह रहेंगे। एक दूसरे की जिंदगी की दूरियों को भरने की कोशिश कर रहे हैं।‘
एक दूसरे का सहारा अर्जुन ने आगे कहा कि ‘हम एक दूसरे का सहारा हैं। जान्हवी और खुशी के जन्म के 20 साल बाद हम मिले। मैं अभी 35 साल का हूं, अंशुला 28 की है। हम मैच्योर्ड एडल्ट हैं। हमें ऐसे एक दूसरे से मिल जाना काफी कठिन लग रहा है। और मुझे यह भी लगता है कि सबकुछ ठीक नहीं होने से आप एक साथ रहना सीखते हैं और आप मतभेदों का सम्मान करना सीखते हैं। एक तरह से हम भी बहुत हद तक एक जैसे हैं। हममें अपने पिता के जीन हैं।‘
वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे अर्जुन इस साल दो फिल्मों ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में नजर आए हैं। ‘संदीप और पिंकी फरार’ में उनके साथ परिणीति चोपड़ा थीं। जबकि ‘सरदार का ग्रैंडसन में उनके अपोजिट रकुल प्रीत सिंह की मुख्य भूमिका थी। अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘भूत पुलिस’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ है।
For Hindustan : हिन्दुस्तान ई-समाचार पत्र के लिए क्लिक करें epaper.livehindustan.com

अन्य समाचार