Bharti Singh ने खुद की शक्ल देखकर जोर से मारी चीख, पति Haarsh Limbachiyaa ने दिया ऐसा बर्थडे गिफ्ट

Bharti Singh gets a shock on seeing Haarsh Limbachiyaa's Birthday gift, Watch Video: टीवी की जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने बीते दिन ही अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। जन्मदिन के मौके पर फैंस भारती सिंह पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए। भारती सिंह बीते दिन सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। वहीं भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने भी इस दिन को खास बाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हर्ष लिंबाचिया ने बीते दिन अपनी पत्नी भारती सिंह के लिए एक खास वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में हर्ष लिंबाचिया बता रहे हैं कि वो इस बार भारती सिंह को क्या तोहफा देने वाले हैं। इस वीडियो में हर्ष लिंबाचिया भारती को जन्मदिन विश करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान हर्ष लिंबाचिया एक फनी फिल्टर का इस्तेमाल करते दिखे।

हर्ष लिंबाचिया का प्यार देखकर भारती सिंह कहती है कि जन्मदिन के मौके पर मुझे कोई तोहफा तो दीजिए। ये बात सुनकर हर्ष लिंबाचिया कहते हैं कि ये चूहे जैसा मुंह दिया हैना मैंने...। यही तुम्हारा गिफ्ट है। कैमरे में अपनी शक्ल देखकर तो भारती सिंह की भी चीख निकल गई। इसके बाद हर्ष लिंबाचिया ने एक और वीडियो शेयर की।
इस वीडियो में हर्ष लिंबाचिया, भारती सिंह से कह रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी का सरप्राइज घर के बाहर छोड़ा है। भारती सिंह बाहज जाकर देखती हैं तो उनको वहां एक आदमी दिखता है जो कि कोरोना की जांच के लिए आया था। हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के इन फनी वीडियोज लोगों को जमकर हंसा रहे हैं।
हर्ष लिंबाचिया की कॉमेडी देखकर लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है जो हर्ष लिंबाचिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि एनसीबी ड्रग केस में नाम सामने आने के बाद अब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जिंदगी पटरी पर वापस लौटने लगी है।
देखें भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की वीडियो-
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया फिलहाल अपने काम में काफी व्यस्त हैं। समय मिलने पर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया सोशल मीडिया पर अपने फैंस का मनोरंजन करना नहीं भूलते। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का ये वीडियो इस बात का सबूत है।

अन्य समाचार