'गुंजन सिंह मगध से' गाने में गुंजन ने दिखाया है दमदार अवतार, रिलीज होते ही वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। भोजपुरिया सिनेमा के दमदार एक्टर और सिंगर गुंजन सिंह अपने फैंस के लिए एक साथ कई तोहफे लाए हैं। काफी समय बाद गुंजन सिंह के कई गाने बैक टू बैक रिलीज हो रहे हैं। इन्हीं में से एक नया गाना कुछ घंटों पहले रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम है 'गुंजन सिंह मगध से' (Gunjan Singh Magadh Se)। जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।

इस गाने में गुंजन सिंह के साथ भोजपुरिया सिनेमा की क्यूट एक्ट्रेस में से एक महिमा सिंह (Mahima Singh) भी नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गुंजन के प्रेमिका की शादी हो रही होता है। इस बात पता लगते ही गुंजन अपने दबंग अंदाज में प्रेमिका के घरवालों से लड़ने के लिए पहुंच जाते हैं। तभी हिरोइन की मां यानी एक्ट्रेस निशा तिवारी नज़र आती हैं जो गुंजन को वापस चले जाने के लिए कहती हैं।
गाने ने फैंस के दिल को छू लिया है। तभी तो रिलीज के चंद दिनों में ही इसे अबतक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को गुंजन सिंह ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। जो खूब वायरल हो रहा है। गाने के बोल लिखे हैं अमन अलबेला ने, और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लेकिन गाने को अपनी मधुर आवाज़ देने वाले गुंजन सिंह और अंतरा सिंह हैं। देखें-

अन्य समाचार