पलक झपकते बदला Madhuri Dixit का अवतार, धक-धक हुआ फैंस का दिल

मुंबई। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का हर अंदाज निराला है। एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी एक्टिविटी और बेहतरीन वीडियोज को शेयर कर फैंस का अटैंशन ग्रैब करती देखी जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लेटेस्ट वीडियो में माधुरी दीक्षित पलक झपकते ही बोरिंग लुक से बोल्ड लुक में बदलती नजर आ रही हैं।

माधुरी दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो (Madhuri Dixit Video) शेयर किया है। जिसमें वो 'He Like That Challenge' लेती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में पहले एक्ट्रेस को मल्टीकलर की नाइटी में देखा जाता है लेकिन इसके तुरंत बाद वो कैमरे के सामने हाथ कर बोल्ड अवतार में आ जाती हैं। लाल रंग की साड़ी में धक-धक गर्ल फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती दिखाई दे रही हैं।
माधुरी के ओवरऑल लुक की बात करें तो, उन्होंने ऑल रेड साड़ी के साथ ग्रीन और न्यूड कलर की हैवी ईयरिंग पहनी हुई है। साथ ही एक्ट्रेस को न्यूड मेकअप के साथ कर्ली बालों के जरिए अपने लुक को कम्पलीट करते देखा गया है। माधुरी दीक्षित के इस वीडियो को अबतक 2 लाख 66 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
माधुरी के वीडियो पर प्यार बरसाते हुए एक यूजर ने लिखा है,'लोग आपकी खूबसूरती के दीवाने हैं, मैं आपकी पर्सनैलिटी का मुरीद हूं।' वहीं दूसरे फैंस ने एक्ट्रेस को ब्यूटीफूल, डीवा और गॉर्जियस बताने के साथ ही कमेंट सेक्शन में ढेरों हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं। माधुरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो इन दिनों टेलीविजन के रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) में बतौर जज नजर आ रही हैं। शो में एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने डांस का तड़का लगाकर भी फैंस को एंटरटेन करती देखी जाती हैं। शो पर माधुरी की सीटी और शायरी दोनों काफी हिट है।

अन्य समाचार