Dabboo Ratnani संग कंबल से बाहर निकलीं Parineeti Chopra, उड़ गए फैंस के होश

मुंबई। बॉलीवुड की 'बबली गर्ल' परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में परी ने 'डब्बू रतनानी कैलेंडर 2021' (Dabboo Ratnani Calender 2021) के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें वायरल होने के साथ ही वो एक बार फिर फैंस के दिलों पर छा गई हैं। हालांकि, इसी बीच परी का एक वीडियो (Parineeti Chopra Video) भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो डब्बू रतनानी (Dabboo Ratnani) संग कंबल से बाहर निकलती देखी जा रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस के होश उड़ गए हैं।

वायरल हो रहे वीडियो को खुद डब्बू रतनानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें वो और परी बेड पर कंबल से बाहर आते देखे जा रहे हैं। हालांकि, ये एक मस्तीभरा वीडियो है। जिसमें परिणीति को ब्राउन सॉलिड टीशर्ट तो डब्बू रतनानी को ब्लैक शर्ट में देखा जा सकता है। वीडियो के बैकग्राउंड में (La Mamá de la Mamá) गाना बज रहा है।
परिणीति-डब्बू (Parineeti And Dabboo Ratnani Video) के इस बेहतरीन वीडियो को अबतक 2 हजार 500 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर दोनों पर प्यार बरसाते देखे जा रहे हैं। फैंस ने क्यूट, मजेदार और शानदार जैसे कमेंट करने के साथ ही हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप किए हैं।
परिणीति चोपड़ा के कैलेंडर फोटोशूट की बात करें तो, उन्होंने कैजुअल वियर के साथ बेड पर हॉट पोज देते हुए तस्वीर क्लिक कराई है। परिणीति की शूट पिक्चर ब्लैक एंड व्हाइट है। जिसमें उनकी टोन्ड बॉडी और बोल्डनेस के फैंस कायल होते देखे जा रहे हैं। परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर कपूर संग फिल्म 'एनिमल' में दिखाई देंगी।

अन्य समाचार