Birthday Special: करोड़ों की मालकिन हैं गीता कपूर, एक एपिसोड की फीस लाखों में, जानिए कितनी है Net Worth

Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर गीता कपूर 48 साल की हो चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्हें ‘गीता मां’ के नाम से भी जाना जाता है। गीता छोटे पर्दे पर लगभग हर डांसिंग रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। 5 जुलाई 1973 को मुंबई में जन्मी गीता कपूर ने कोरियोग्राफर के तौर पर खुद को बहुत ही बेहतरीन तरीके से स्थापित किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में की थी। इस समय उन्होंने फराह खान की असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट गानें कोरियोग्राफ किए।

गीता ने अपने शुरुआती दिनों में दम तारा, तुझे याद ना मेरी आई और गोरी गोरी जैसे कई गानों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया। इसके बाद उनकी मेहनत और लगन रंग लाई। इसकी बदौलत वो उस मुकाम पर पहुंची, जहां पहुंचने का सपना कई डांसर देखते हैं।
करोड़ों की मालकिन हैं गीता
अपने जबरदस्त काम के चलते गीता आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास 22 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका नेट वर्थ लगभग 3 मिलियन डॉलर के करीब है। उन्हें ये पैसा कोरियोग्राफी और रियालिटी टीवी शो में जज बनने के लिए मिलता है। आमतौर पर कोरियोग्राफर के बारे में फैंस को कम ही पता होता है, क्योंकि वो पर्दे के पीछे एक्टर को डांस सिखाने का काम करते हैं, लेकिन गीता मां के साथ ऐसा नहीं है। रियालिटी टीवी शो के जरिए उन्होंने भारत के घर-घर में पहचान बनाई है।
लाखों में है एक एपिसोड की फीस
गीता कपूर रियलिटी शो जज करने के लिए लाखों में फीस लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गीता कपूर एक एपिसोड के लिए 15 लाख रुपए चार्ज करती हैं। उनका लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है। इन दिनों वह टीवी पर सुपर डांसर चैप्टर 4 में जज की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने डांस इंडिया डांस, सुपर डांसर, इंडिया के मस्त कलंदर और इंडियाज़ बेस्ट डांसर जैसे रियलटी शो भी जज किए हैं। उन्होंने अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म तीस मार खां के सुपरहिट गाने शीला की जवानी को भी कोरियोग्राफ किया था।
अब तक नहीं की शादी
सलमान खान की तरह गीता कपूर भी बॉलीवुड में वो बड़ा नाम हैं, जिन्होंने कभी शादी नहीं की। 48 साल की गीता ने एक बार सिंदूर लगाकर फोटो शेयर की थी। ये फोटो काफी चर्चा में रही थी। हालांकि उन्होंने एक विज्ञापन के शूट के लिए सिंदूर लगाकर मेकअप किया था। गीता का नाम उनके दोस्त राजीव खिंची के साथ जुड़ चुका है। दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद लोगों को ऐसा लगा था कि गीता और राजीव रिलेशन में हैं।

अन्य समाचार