पूर्णिया में गोली मारकर युवक की हत्या

पूर्णिया। अपराधियों ने सोमवार रात 10 बजे अरुण यादव (40 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। वह डगरूआ थाना क्षेत्र के डोरिया गाव का रहने वाला था।

बहन के यहा से प्रसाद खाकर लौट रहा था। इसी दौरान हत्यारे ने उसे अपनी गोली का निशाना बनाया। हत्या किस वजह से की गई, इसका पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अरुण यादव खुश्की बाग स्थित अपने बहन के घर पूजा में शरीक होने के लिए गाव से पूíणया आया था। पूजा के बाद वह प्रसाद खाकर अन्य स्वजनों के साथ बाइक से डोरिया लौट रहा था। इसी दौरान काट पुल के समीप पीछे से आ रहे अपराधियों ने अरुण के सिर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार अपराधी हवा में पिस्टल लहराते हुए निकल भागे। अरुण के स्वजन अन्य बाइक से आगे-पीछे चल रहे थे। गोली चलने की आवाज साथ चल रहे स्वजनों ने सुनी तो उन्होंने पलटकर देखा। अरुण यादव खून से लथपथ सड़क पर गिरा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही कस्बा और सदर थानों की पुलिस ने पहुंचकर मामले की जाच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों का कहना है कि अरुण की किसी से दुश्मनी नहीं थी।

घटना के विरोध में लोगों ने एनएच 57 को जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे हैं। सदर डीएसपी आनंद पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया, पर कोई नतीजा नहीं निकला है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार