सारण में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

संसू, मढ़ौरा (सारण): थाना क्षेत्र के रामपुर खोर्रम गांव में दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता रामपुर खोर्रम निवासी मो. आलम अंसारी की पत्नी संजीदा खातुन ने ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति मो. आलम अंसारी, देवर हारुण रसीद व ननद मखदुल निशा, सास साबरा खातुन, ननदोई शौकत अली को आरोपित किया है। 20 फरवरी, 2019 को सभी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा कि कि इस दौरान खाना, दवा तथा कपड़े देना बंद कर दिए। फिर भी किसी तरह मैं अपना जीवन यापन कर रही थी। दो जुलाई को सभी आरोपित गाली देते हुए मारपीट करते हुए मेरे कपड़े, गहना आदि छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। दहेज में चार पहिया वाहन नहीं मिलने पर घर से भगाया


संसू, बनियापुर(सारण): दहेज में चार पहिया वाहन खरीदने के लिए ससुराल वालों से तीन लाख नहीं मिलने पर घर से निकालने का आरोप विवाहिता ने लगाया है। पीड़िता सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी सुरेश महतो की पत्नी संजू कुमारी है। उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि ससुराल वालों प्रताड़ित कर घर से निकाल दिए जाने के बाद वह अपने मायके बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ गांव में रह रही है। संजू की शादी दो साल पहले मरीचा गांव के सुरेश महतो के साथ हुई थी। पैसे नहीं देने पर अब जान मारने की धमकी दी जा रही है। डर से मायके रहती हूं। मामले में पति सुरेश महतो, ससुर लालबाबू महतो, सास मुगली देवी के साथ ही देवर तथा ननद को नामजद किया है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार