कैसे होगी रोपनी बाढ़ का पानी से धान का बिचड़ा खराब, अन्नदाता परेशान

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): बिहार के अन्नदाता इन दिनों परेशान हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते धान के बिचड़े बर्बाद हो रहे हैं। किसान अब सरकार से सहायता की आस लगाये बैठे हुए हैं। बिहार में मानसून प्रवेश कर चुका है लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदियां उफान पर है। शहर के लोग जलजमाव को लेकर परेशान हैं तो गांवों में किसान धान की खेती को लेकर चितित हैं। सड़ गये धान के बिचड़े-लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों को चिता इस बात की है कि धान की रोपनी कैसे होगी। खेतों में कई दिनों से पानी जमा होने के कारण धान के बिचड़े भी खराब हो रहे हैं। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने बताया कि खेतों में लगे धान के बिचड़े भी सड़ रहे हैं। दरअसल, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिस कारण पूरा खेत जलमग्न हो चुका है। हजारों एकड़ में लगा धान का बिचड़ा बर्बाद हो रहा है जल निकासी नहीं होने के कारण किसान परेशान है। उनके चेहरे पर मायूसी छा गई है। प्रभात यादव ने कहा कि भारी बारिश के कारण बिचड़ा डूब गया है सरकार और प्रशासन से मांग है कि वे किसानों को उचित सहायता प्रदान करें।

अनियंत्रित जनसंख्या समाजिक समस्या के साथ देश के लिए उचित नहीं यह भी पढ़ें
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार