पूर्णिया में वरीय उप समाहर्ताओं को विभिन्न विभागों का बनाया गया नोडल अधिकारी

पूर्णिया। पदाधिकारियों के तबादले के बाद जिलास्तरीय पदाधिकारियों को विभिन्न शाखाओं का प्रभार सौंपा गया है। जिलाधिकारी राहुल कुमार ने जिले की विकास को रफ्तार देने के लिए यह निर्णय लिया है। डीएम के जारी आदेशानुसार वरीय उप समाहर्ता राजीव रंजन प्रकाश को जिला स्थापना का प्रभारी बनाते हुए मद्य निषेध विभाग, जिला नीलाम पत्र शाखा एवं आरटीपीएस का नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया है। इसके अलावा एसएफसी का जिम्मा भी राजीव रंजन प्रकाश को सौंपा गया है। वहीं बनमनखी डीसीएलआर नीरज कुमार दास को गोपनीय शाखा का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी ने धमदाहा डीसीएलआर मो. शाहजहां को जिला राजस्व शाखा का नोडल पदाधिकारी बनाते हुए ़खासमहाल और भू हदबंदी कार्य का भी जिम्मा दिया है। पूर्णिया सदर डीसीएलआर को जिला नजारत शाखा का प्रभारी बनाया गया है। वरीय उप समाहर्ता दीक्षित श्वेतम को सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई के अलावा लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन का निदेशक व जिला गोपनीय शाखा का अपर विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। वरीय उप समाहर्ता सुनीता कुमारी को जिला विकास शाखा व जिला पारगमन शाखा प्रभारी, वरीय उप समाहर्ता शशि भूषण कुमार शशि को जिला आपदा प्रबंधन शाखा के अलावा जिला अभिलेखागार का भी जिम्मा सौंपा गया है। वरीय उप समाहर्ता मीनाक्षी को जिला विधि शाखा के अलावा वरीय उप समाहर्ता बैंकिग व राष्ट्रीय बचत का कार्यपालक पदाधिकारी का भार सौंपा गया है। वरीय उप समाहर्ता सोनी कुमारी को जिला आमान्य शाखा का प्रभारी पादाधिकारी के साथ-साथ जिला खेल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी लोकसूचना, मानवाधिकार कोषांग, लोकायुक्त कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। जबकि वरीय उपसमाहर्ता आलोक चन्द्र चौधरी को बायसी अनुमंडल, वरीय उप समाहर्ता अनुपम को धमदाहा अनुमंडल में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने सहायक कोषागार पदाधिकारी सुनील कुमार संत को जिला लेखा पदाधिकारी ब सहायक कोषागार पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार चौहान को जिला भविष्य निधि पदाधिकारी का प्रभार दिया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवंटित शाखा का पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।


शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार