मदर टरेसा के नाम से फर्जी ट्रस्ट बनाकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी

मोतिहारी। फर्जी तरीके से मदर टेरेसा फ्यूचर फाऊंडेशन ट्रस्ट बनाकर सैकडों गरीब महिलाओं से करोडों रुपये का फर्जीवाड़ा करने का एक मामला प्रकाश में आया है। ट्रस्ट की दर्जनों महिलाओं ने अपने रुपये वसूलने के लिए थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के प्रबंधक निर्भय कुमार यादव के घर पहुंच गए और कई घंटों तक जमकर बवाल काटा। एक अनुमान के मुताबिक करीब 135 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला बताया जा रहा है। भारी संख्या में बंजरिया गांव पहुंची महिलाओं ने आरोपी निर्भय के दरवाजे का मेन गेट का दरवाजे खोलकर घर में घूसने का प्रयास करने लगी। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऐसा नहीं करने दिया। गुस्साए लोगों ने दरवाजे पर लगे चापाकल व मोटर को तोड़ दिया। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद ये सभी वहां से हटकर मधुबन मलंग चौक पर आकर हंगामा शुरू कर सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। कुछ देर के लिए सड़क को जाम भी किया। पीड़ितों से पुलिस ने आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस निर्भय के घर से ट्रस्ट से जु़डी कुछ कागजात भी बरामद किया है। मधुबन,फेनहारा व राजेपुर की थाने की पुलिस बंजरिया गांव में कैंप कर रही थी। आरोपी निर्भय फरार बताया जा रहा है। महिला गीता देवी, उमा देवी, एकता देवी,सीता देवी,सरिता देवी, सरोज देवी, अनिता देवी आदि ने बताया कि 20 महिलाओं का एक ग्रुप बनाया जाता था। उसमें एक लीडर होता था। लीडर को कंपनी की ओर से मासिक सैलरी भी दी जाती थी। ट्रस्ट में जुडी प्रत्येक महिला से 22500 रुपये लिया था। उनको इसके बदले जीविका पोषाहार के तहत 2500 रुपये महीना, 24 माह तक, बेटी के विवाह के समय एक लाख नकदी, गर्भवती महिला को नौ महीने तक देने का वादा किया जाता था। यह ट्रस्ट वर्ष 2018 में खोला गया। इस क्षेत्र में इसका एक कार्यालय चकिया के स्टेशन रोड रानीगंज मुहल्ला में है। कुछ महीने तक शर्त के मुताबिक कंपनी की ओर से पैसा भी दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस समूह का पूर्वी चम्पारण, शिवहर,सीतामढी, पश्चिमी चंपारण में लगभग 3 हजार सदस्य है। पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के बैंक अकाउंट के डिटेल्स निकाला जा रहा है। उसके द्वारा संचालित खाते भी खंगालने की कार्रवाई चल रही है। मौके पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीओ कुमार रवीन्द्र, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विनिता सिन्हा, एसआई राजेश कुमार,राजेपुर,फेनहारा की पुलिस बल था।


शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार