तरियानी में चाकलेट का लोभ देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म

शिवहर। तरियानी थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीया बच्ची को उसके घर से उठाकर सरेह में ले जाकर 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बच्ची को को सरेह में ही छोड़कर दुष्कर्मी फरार हो गया। जख्मी अवस्था में बच्ची अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची को लेकर उसकी मां थाने पहुंची। जहां पुलिस अभिरक्षा में बच्ची का मेडिकल कराया। वहीं बच्ची की मां के बयान पर तरियानी थाने में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तरियानी छपरा थाने के बिलैया निवासी उमेश साह को आरोपित किया गया है। सूचना के बाद एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने भी तरियानी पहुंचकर मामले की जांच की। वारदात के बाद से दुष्कर्मी फरार है। उसकी तलाश में एसडीपीओ के नेतृत्व में तरियानी और तरियानी छपरा थाने की पुलिस आरोपित की तलाश में संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है। वारदात के बाद इलाके में आक्रोश है। तरियानी थाने के अवर निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि, यह जघन्य अपराध है। 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बताया गया हैं कि, शनिवार को बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। मां समेत स्वजन अपने काम में लगे थे। इसी बीच वहां से गुजर रहे उमेश साह की नजर बच्ची पर पड़ी। वह बच्ची को चाकलेट और पैसे का लोभ देकर अपने साथ लेकर निकल पड़ा। कुछ दूरी पर स्थित सरेह में बच्ची को ले जाकर उसने दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपित फरार हो गया। लहूलुहान स्थिति में बच्ची अपने घर पहुंची। उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्वजनों में कोहराम मच गया।

जिदगी की जंग हार गई मुन्नी, पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें

अन्य समाचार